आजमगढ़ में रेप का आरोपी गिरफ्तार:युवती को बहलाकर साथ ले गया था, वारदात को अंजाम देकर भाग गया था

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने अपहरण और रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 23 जनवरी को गंभीरपुर थाने में पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया कि मेरी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों ने अभियुक्त श्याम सुंदर पुत्र राजेश उबारपुर पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम दे रहा था।
पीड़िता लोकलाज के कारण इस बात को किसी से शिकायत नहीं कर पाई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से ही करना बेहतर समझा, जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
खरगपुर मोड़ से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खरगपुर मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।