सरायमीर के धर्मांतरण मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार:एक दिन पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा, विदेशों में बैठे लोगों से करवाते थे बात

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में जिले के पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 दिन पूर्व भी फूलपुर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। उस मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के चकवोट इलाके में जितेंद्र राम पुत्र गिरधारी के घर पर ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने थाने पर की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ था।
7 लाख रुपए देने का करते थे वादा
स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देने घर बनवाने और विवाह में पैसे देने का वायदा किया जाता था। इन्हीं की बिनाह पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोपी प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को इकट्ठा करते थे। आरोपी पीड़ितों का अकाउंट बैंकों में खुलवाए थे और 1 वर्ष के भीतर सात लाख रुपया देने का वायदा भी करते थे। विदेश में बैठे लोगों से बात भी कराई जाती थी। सभी लोगों को जुटाकर गांव में भंडारे का भी आयोजन किया जाता था।
एसपी ग्रामीण बोले- सभी के खिलाफ होगी कार्रवाई
उसी में अपनी बात रखी जाती थी। इस मामले में सरायमीर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में जितेंद्र राम बीनू रघुनाथ राजकिशोर अखिलेश कुमार रामराज श्रवण भारती दिनेश चंद सुरेश प्रकाश और मिंटू मशीह शामिल हैं। इस मामले में एसपी ग्रामीण राहुल रसिया का कहना है कि जो भी लोग दोषी हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।