जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप किया था। इस मामले में पीड़िता की मां ने रौनापार थाने में आरोपी के विरुद्ध 11 नवंबर को शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पिता ने 10 नवंबर को बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही आरोपी ने बेटी को इस बात को किसी से न बताने की धमकी भी दी थी। पीड़िता ने इस बारे में मां को जानकारी दी, जिसके बाद मामले में मां ने पुलिस से शिकायत करना ही बेहतर समझा। पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ रेप की घटना से पूरा इलाका शर्मसार हो गया। आस-पास के लोग आरोपी पिता को गाली दे रहे हैं।
इस बारे में एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज करा लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा।
