देव कृष्ण द्विवेदी की रिपोर्ट
दूरदर्शन न्यूज 24/7/मॉडल ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के चाका ब्लॉक क्षेत्र का है मामला हम आपको बताते हैं कि गाँव की लता भारतीया पत्नी बबलू जनपद प्रयागराज चाका की शांति प्रिय महिला है। मौजा- चाका में उपयोग की भूमि है तथा रिकार्ड में सरकारी तालाब है आराजी स. 348 रकबा 0.114 हे० तालाब को शोरेपुस्त मून्नूलाल व लल्लन प्रसाद पुत्र हीरालाल उक्त पर बतौर संक्रमणीय भूमिधर अंकित किया गया है अंकित काश्तकारों का नाम खारिज करके तालाब खाते में अंकित कर दिया जाए। जो प्रक्रिया में है और शीघ्र तौर पर दर्ज कारतकारों का नाम खारिज कर आराजी तालाब खाते में अंकित हो ! गाँव के लोगों को गन्दा जल निकास का कोई साधन नही है सभी गांव के लोगों की मांग है कि तालाब को खाली कराकर तालाब खुदवाया जाय और गाँव की बनी नालियों से जोड़ने का कार्य कराया जाय! ताकि गाँव में जो डेंगू वीमारी फैल रही है उसको रोका जाय! जिसकी शिकायत करछना उपजिलाधिकारी को भी दिया गया है लेकिन भूमाफिया पैसों के दम पर थाना नैनी प्रभारी को भी रोक रखा है जबकि एसडीएम ने आदेशित किया है कि तालाबी नम्बर जमीन को खाली कराकर गाँव में नालियों में भरे पानी कचरे को तालाब में जोड़ा जाय! लेकिन दबंगों के कब्जे से तालाब को खाली कराने में पुलिस का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है! और भूमाफियाओं द्वारा प्लाटिंग कर मोटी रकमों में बेचा जा रहा है! और गाँव में जमा पानी व कचरा विमारियों का बढ़ावा दे रहा है!




