जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
मऊ। मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंर्तगत दुबारी गांव में एक व्यक्ति जो निहायत गरीब है। उस गरीब व्यक्ति की मां का स्वर्गवास हो गया। जिनका काम क्रिया करने की तैयारी हो रही थी, काम क्रिया करने में कुछ आर्थिक समस्या आने के कारण घर वाले के सूचना पे आज़ाद जनता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष करतार सिंह भड़ाना अपने सभी पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए और 50 kg गेहूं और अन्य सामान देने का काम किए और घर वालो से बोले भी की अगर किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो हमको सूचना दीजियेगा, हम हर जरूरतों को पूरा करेंगे। आज़ाद जनता संगठन के सभी कार्यकर्ता मदद किए है और करते रहेंगे। साथ में सभी पधाधिकारी गुलशन कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आज़ाद जनता संगठन, अमित कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव, रामध्यान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राधाकृष्ण जिला उपाध्यक्ष, अनुराग कुमार विधान सभा अध्यक्ष मधुबन,विनोद कुमार उर्फ मनइ,मंसूर मिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



