दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक
(विस्तर)
गोरखपुर नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी साहब की रसूलपुर में रहने वाली खाला की दो बच्चियां (माहिम 9 साल व मरियम 7 साल) बुधवार को बुरी तरह से जल गईं। बच्चियों को देखने वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन जिला अस्पताल पहुंचे और इसकी सूचना उन्होंने गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल और उप्र उर्दू अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा को दी। सभी लोग फौरन जिला अस्पताल पहुंचे। बच्चियों का हालचाल जाना। परिवार को ढाढ़स बंधाया। बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। मेयर सीताराम जायसवाल, चैयरमैन चौधरी कैफुलवारा, समाजसेवी अमरनाथ जयसवाल, शाकिर सलमानी और आदिल अमीन जो कि पहले से वहां पर मौजूद थे सबने डॉक्टरों से बेहतर इलाज के लिए बात की। बच्चियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस समय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में बच्चियों का इलाज चल रहा है। तमाम हजरात से दुआ की खुसूसी दरख्वास्त है।