(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ जिले की सिधारी थाने की पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिधारी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी की 26 अक्टूबर को अभियुक्त शमीम घर की दीवार फांदकर पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले के आरोपी को सिधारी थाने की पुलिस ने आरोपी शमीम पुत्र फैजुल को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
रास्ते से जा रही युवती से छेड़खानी
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाने में पीड़िता ने पांच मार्च को पुलिस से शिकायत की थी कि घर लौटते समय रास्ते में संदीप पुत्र विजय प्रकाश निषाद ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की थी। पीड़िता के विरोध करने पर गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर इस संबंध में महाराजगंज थाने की पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपी संदीप पुत्र विजय प्रकाश को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।