लम्भुआ में थाने के पुलिसकर्मियों ने बांटी मिठाई:गरीब बच्चों के साथ मनाया त्योहार, दिया तोहफा

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के लम्भुआ में चांदा थाना की पुलिस ने गरीब और मलिन बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को मिठाई बांटकर दीपावली मनाई। पुलिस कर्मियों ने बच्चों को उपहार दिए। गरीब परिवारों के साथ खुशियों को साझा किया।
लंभुआ के चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के साथ सोमवार को दोपहर चांदा थाने की पुलिस ने गरीबों के घर पहुंचकर दीपावली का त्योहार मनाया है। गरीबों के बीच त्योहार मनाया।
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में चांदा पुलिस ने गरीब परिवारों को मिठाई के साथ ही लाई-चूरा और अन्य सामग्री भी भेंट की। कुछ गरीब बच्चों को पुलिस ने खिलौने और अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
लम्भुआ में गरीबों के साथ त्योहार मनाते पुलिसकर्मी।
लम्भुआ में गरीबों के साथ त्योहार मनाते पुलिसकर्मी।
पुलिस अधीक्षक ने दिए थे निर्देश
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपना त्योहार गरीब बस्तियों मे जाकर मनाएं। इससे हर चेहरे पर मुस्कान और खुशी हो। इसी के निर्देश पर चांदा थाने की पुलिस सबसे आगे रही। अभी तक देहात कोतवाली और लंभुआ की पुलिस इसकी व्यवस्था में ही लगी है। चांदा कोतवाल रवि सिंह ने बताया कि अपनों के बीच त्योहार मनाना सुखद है।