फतेहपुर में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान:चाचा के पैर छूकर जान देने की कही बात, मजाक समझकर नहीं दिया ध्यान

Views
फतेहपुर में युवक ने प्रेम-प्रसंग में कुएं में कूदकर जान दे दी।


जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


फतेहपुर। फतेहपुर में एक युवक नशे की हालत में खेत पर पहुंचा और जानवर चरा रहे चाचा के पैर छूकर कुएं में कूद गया। चाचा की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब तक उसको बाहर निकाला युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रेम-प्रसंग में जान देने की बात कही है।

जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव के रहने वाले शिव कुमार पाल का 22 वर्षीय बेटा सर्वेश कुमार पाल श्यामलाल के खेत में बने कुएं में कूद गया। कुएं में कूदे भतीजे को देखकर पास में जानवर चारा रहे चाचा के चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे बाद उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

फतेहपुर में युवक ने प्रेम-प्रसंग में कुएं में कूदकर जान दे दी।

ग्रामीणों की मदद से 2 घंटे बाद निकाला

मौके पर पहुंचे मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक सर्वेश के चाचा बदलू ने बताया कि भतीजा नशे में था और पास आकर पैर छूने के बाद कुएं में कूदकर जान देने की बात कही, जिस पर भतीजे की बात को मजाक समझकर ध्यान नही दिया। भतीजा जब कुएं में कूदा तो आस पास ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर किसी तरह बाहर निकाला गया तो उसकी जान जा चुकी थी।

फतेहपुर में युवक ने प्रेम-प्रसंग में कुएं में कूदकर जान दे दी।
सूरत में कपड़ा मिल में करता था काम
ग्रामीणों में चर्चा रही कि मृतक युवक का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह सुबह से शराब पीकर घूम रहा था और प्यार में धोखा मिलने की बात कर रहा था। इस कारण से जान देने की आशंका है। भाई राजेश ने बताया कि सूरत में कपड़ा मिल में मृतक भाई काम करता था अभी दीपावली पर्व पर घर आया था। थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रेम-प्रसंग को लेकर जान देने की बात सामने आ रही है जांच पड़ताल किया जा रहा है।