राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के स्वार में पहुंचने पर व्यापारियों ने ढोल और नगाड़ों के साथ स्वागत किया

Views

 शफीक अल्वी जी की रिपोर्ट 

 असिस्टेंट यूपी हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


 विस्तार


रामपुर। स्वार रामपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के आगमन पर एक व्यापारी सम्मेलन तहसील स्वार में हुआ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के स्वार में पहुंचने पर व्यापारियों ने ढोल और नगाड़ों के साथ स्वागत किया और आतिशबाजी छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रोग्राम के मैदान तक रैली के रूप में लेकर गए। साथ ही इस अवसर पर तहसील स्वार के नगर पालिका चेयरमैन शफीक अहमद अंसारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल स्वार की टीम का विस्तार किया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और निडर होकर कार्य करने को कहा साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई हमेशा व्यापार मंडल लड़ता रहेगा और किसी भी हाल में व्यापारियों पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई कि तहसील स्वार के चौमुखी विकास हेतु डिग्री कॉलेज की स्थापना अति शीघ्र करवाई जाएगी। और साथ ही तहसील स्वार के हॉस्पिटल्स में अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य चेकिंग मशीनों की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन शफीक अहमद अंसारी ने भी व्यापार मंडल का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शिव अवतार सक्सेना, तहसील अध्यक्ष नफीस कादरी, नगर अध्यक्ष अनवर अली, तहसील प्रभारी आसिफ आदि मौजूद रहे।