जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
रामपुर। केमरी में एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने 2 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने होटल में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया था। युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना ली। 2 दोस्त युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे। वे युवती से रुपए मांग रहे थे।
रामपुर के थाना केमरी के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल पर कॉल से हुई दोस्ती
युवती ने आरोप लगाया कि 1 साल पहले बिहार रोहतास जिले के थाना विक्रमगंज इलाके के आमिर का उसके पास फोन आया। युवक ने उससे दोस्ती कर ली। आठ माह पूर्व आमिर किसी काम से रामपुर आया था। उसने यहां आकर युवती को फोन किया। युवती उससे मिलने पहुंच गई। युवक युवती को लेकर एक रेस्टोरेंट में गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
दुष्कर्म के बाद बनाई अश्लील वीडियो
बेहोश होने पर होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद युवक उसे होटल के कमरे में ही छोड़कर अपने घर फरार हो गया। लोकलाज के डर से युवती ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। कुछ बाद युवक ने फिर से युवती को फोन किया। उसने अश्लील वीडियो होने की बात कही और ब्लैकमेल करने लगा। वह रुपयों की मांग करने लगा।
1 लाख रुपए मांग रहे थे आरोपी
युवती ने आरोप लगाया कि आमिर ने उसके मोहल्ला के ही फैजान अली को वह वीडियो सेंड कर दी। दोनों दोस्त हैं। फैजान ने भी इस वीडियो के एवज में रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। युवती से 1 लाख रुपए की मांग होने लगी। उसने रकम देने में असमर्थता जताई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी बात बता दी। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आमिर और उसके दोस्त फैज़ान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
