जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
हरदोई। हरदोई में प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और प्रेमी की पत्नी और उसके बच्चों के साथ रहने लगी। उसी प्रेमिका का शव उसके प्रेमी के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
टड़ियावां थाने क्षेत्र के बरियातालाब मजरा मुरादपुर निवासी ओमप्रकाश की 20 वर्षीय पुत्री नीतू का पड़ोसी गांव इमामपुर मजरा टेनी के शिव शर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शिव शर्मा शादीशुदा था। वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चे के साथ रावल तिराहा पर मकान बनाकर रहता है।
मकान में खोल रखी थी दुकानें
मकान के बाहरी हिस्से में उसने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी थी। साथ में टेंट और डीजे का भी काम करता था। कोर्ट मैरिज करने के बाद शिव शर्मा अपनी दूसरी पत्नी नीतू को पत्नी और बच्चों के साथ रख लिया था।
पुलिस ने की जांच
रविवार को उसी मकान में नीतू का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। जानकारी होते ही एसएचओ टड़ियावां राजदेव मिश्रा और गोपामऊ पुलिस चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां छानबीन की गई।
एसएचओ राजदेव मिश्रा का कहना है कि शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की काफी गहराई से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि संगत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
