राशिद अंसारी जी की रिपोर्ट
असिस्टेंट ब्यूरो चीफ रामपुर
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
विस्तार
रामपुर। इस बक्त की अहम और खास खबर यूपी के जनपद रामपुर की तहसील स्वार के गाँव मिलक ताज खां से आ रही है विशाल सैनी (24 वर्ष) पुत्र खूबकरन सिंह जोकि बिजली विभाग में संबिदा कर्मी मीटर रीडर के पद पर कार्यरत था। विशाल सैनी के परिवार के लोगों ने बताया कि बिती दिनाँक 26/07/2022 की रात्रि को कुछ अज्ञात लोगों ने विशाल सैनी की हत्या कर दी है जिसकी सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई जाँच नहीं कि है और उल्टा विशाल सैनी के घर वालों से बोला जा रहा है कि विशाल सैनी ने आत्महत्या की है। जबकि परिवार के लोगों से इस घटना के बारे में बात कि गई तो उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है वह इस मामले की जाँच ही नहीं करना चाहते हैं जबकि हम लगातार थाने के चक्कर लगा रहें हैं पर अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि गई है परिवार के लोगों का कहना है की विशाल की हत्या की जाँच कर हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अब देखना यह होगा की पुलिस प्रशासन इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही करता है या नहीं।

