लालगंज में पुलिस ने बैंकों मे चलाया चेकिंग अभियान:सीसीटीवी और अलार्म किए चेक, वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट                                                                      
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज 24/7


(विस्तार)


लालगंज/आजमगढ़। लालगंज में देवगांव और बैंकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीसीटीवी और इमरजेंसी अलार्म चेक किया। संदिग्धाें से पूछताछ की। वहीं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी।
गुरुवार को देवगांव और लालगंज बाजारों के विभिन्न स्थानों पर पुलिस सक्रिय रही। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंक के बाहर गाड़ियों के लाॅक आदि चेक किए गए। चालकों को गाड़ी लाॅक करके ही बैंक और एटीएम में जाने के की बात कही। इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन कराते हुए वाहन चालकों को दिशा-निर्देश दिये गये।
                           बैंक में युवक से पूछताछ करती पुलिस।

इस दौरान हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तिवारी, ऐश कुमार, सुरेश यादव, दिनेश सोनकर आदि चेकिंग के दौरान मौजूद रहे। बैंक और एटीएम में ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस सक्रिय है। बैंक और एटीएम के बाहर गाड़ियों की चोरी रोकने के लिए नजर रखी जा रही है।