(विस्तार)
लालगंज/आजमगढ़। लालगंज में दसवीं मुहर्रम के दिन देवगांव में ताजिया जुलूस निकालकर जंजीरी मातम किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, सीओ मनोज कुमार रघुवंशी और तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह और कोतवाल शशि मौलि पांडे भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
हजारों साल पहले कर्बला में हक और बातिल की लड़ाई में शहीद हुए हजरत हुसैन और उनके साथ के कई अन्य लोगों की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम का पर्व देवगांव में काफी धूमधाम से मनाया जाता है और मातम किया जाता है। इसी क्रम में मोहर्रम की दसवीं तारीख को आज मंगलवार को ताजिया का बड़ा जुलूस निकाला गया। इसमें कई स्थान के ताजियादारों भी आकर यहां शामिल हुए और बाजार में इस समय जंजीरी मातम किया जा रहा है।
दर्जनों लोगों के साथ किया जंजीरी मातम
इसमें भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सीओ मनोज कुमार रघुवंशी और कोतवाल शशि मौली पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। देवगांव अजादार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफ जैदी के नेतृत्व में इस समय दर्जनों लोगों के साथ जंजीरी मातम किया जा रहा है।
लालगंज में मुहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
सुरक्षा को लेकर यह लोग रहे मौजूद
सुरक्षा को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, सीओ तथा कोतवाल के साथ क्राइम इंस्पेक्टर अभय राज मिश्रा, एसआई तारकेश्वर राय, एसआई मनोज विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल संतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल रामजन्म यादव, कांस्टेबल शिवम तिवारी, कांस्टेबल संदीप सोनकर, कांस्टेबल अभिषेक सरोज, कांस्टेबल भानु यादव, कांस्टेबल अजय गौड़, कांस्टेबल संतोष सिंह आदि मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।


