राष्ट्रीय शाह समाज के राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा नेता, शीराज अल्वी पहुंचे स्वार

Views

शफीक अल्वी जी की रिपोर्ट

(असिस्टेंट यूपी हेड)

दूरदर्शन न्यूज 24/7


(विस्तार)


रामपुर - स्वार आज बदायूं से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष व शाह अल्वी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जनाब शीराज अल्वी डॉ शौक़त अल्वी साहिल गुल अल्वी के आवास पर पहुंचे । व अल्वी समाज के उत्थान हेतु चर्चा की गई। इसी क्रम में शीराज अल्वी ने कहा कि अल्वी समाज को राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए व शिक्षा के क्षेत्र में भी मेहनत करनी चाहिए व अपने समाज को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए,

डॉ शौक़त ने कहा कि अल्वी समाज को डॉक्टर ,इंजीनियर, वकील, व आईएएस आईपीएस बनने की ज़रूरत है।जिससे कि अल्वी समाज को ताकत मिले। इस अवसर पर अमीर अहमद अल्वी, इस्लाम अल्वी, नईम अल्वी, आसिफ फारूकी, मुजफ्फर अल्वी, सिकंदर अल्वी, इकराम अल्वी, व अन्य लोग मौजूद रहे।