मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने यातायात प्रभारी को किया सम्मानित

Views

सुमित कुमार की कुशल कार्यशैली के चलते यातायात व्यवस्था में हुआ है काफी सुधार : मोईन खा

शफीक अल्वी जी की रिपोर्ट 

 असिस्टेंट यूपी हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


 विस्तार



 रामपुर / राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने गुरुवार को यातायात प्रभारी सुमित कुमार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया, इससे पहले संगठन ट्रैफिक पुलिस के सी.ओ. कौशल कुमार चौधरी को भी सम्मानित कर चुका है, इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष मोईन खां ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन लगातार जनपद के अधिकारियों को सम्मानित कर रहा है

उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा जिला अध्यक्ष मोईन खां ने कहा कि यातायात प्रभारी सुमित कुमार की कुशल कार्यशैली के चलते जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार आया है, लोग यातायात के प्रति काफी जागरूक हुए हैं जिसका नतीजा साफ देखने को मिल रहा है, उन्होंने कहा कि यातायात के संबंध में जानकारी ना होने के कारण आए दिन शहर में हादसे होते रहते थे इन हादसों में शहर के कई नौजवानो की जान भी जा चुकी है, लेकिन यातायात पुलिस के द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान अभियान की वजह से आज काफी सुधार हुआ है, आज हर व्यक्ति दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग कर रहा है और चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट लगा रहा है, यह हमारी यातायात पुलिस की कोशिशो और मेहनतो का नतीजा है, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोईन खां के साथ तहसील अध्यक्ष पत्रकार शफीक अल्वी रोमान मियां, नदीम खां, रिजवान खां फाजिल खां आदि मौजूद रहे