लोकसभा उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करते हुए कहा अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है

Views

शफीक अल्वी जी की रिपोर्ट 

 असिस्टेंट यूपी हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


 विस्तार



रामपुर - भाजपा 7 लोकसभा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में आए कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल व नगर विधायक मुरादाबाद रितेश गुप्ता का संदीप अग्रवाल सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रामपुर स्थित कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने भारतीय जनता पार्टी को 7 लोक सभा रामपुर से प्रचंड जीत दिलाने का आव्हान किया। साथ ही 23 जून 2022 को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करते हुए कहा कि जलपान से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ हस्तिनापुर संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, संजीव अग्रवाल, देवेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, कमल सक्सेना तथा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी वोटरों को कमल के फूल के निशान पर बटन दबाकर वोट करने के लिए जागरूक किया गया।