नरेश कुमार की रिपोर्ट
क्राइम ब्यूरो चीफ रामपुर
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
जनपद रामपुर के थाना स्वार ग्राम पंचायत भगवंत नगर में डॉक्टर मैया राम कंबोज विजय कंबोज ने अपनी दुकान पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया आज सुबह बृहस्पतिवार 10:00 बजे से पूजा अर्चना करने के बाद छबील का शुभारंभ किया गया सेवादारों ने राहगीरों को रोक रोक कर शीतल शरबत पिलाया चिलचिलाती धूप से लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की डॉक्टर मैया राम कंबोज ने कहा कि हम सभी का दायित्व है की जनमानस के हित के लिए लगातार ऐसे प्रयास होते रहना चाहिए छबील का कार्यक्रम शाम 4:00 बजे तक चलता रहा इसमें स्थानीय लोगों व आने जाने वाले राहगीरों छोटे बड़े वाहन चालकों को रोककर ठंडा मीठा शरबत पिलाया । इस मौके पर डॉक्टर मैया राम कंबोज विजय कंबोज रमन कमजोर गोपी कंबोज दयाराम सैनी सरदार रक्षपाल सिंह प्रेम कंबोज आदि मौजूद रहे।
