11 दिन बाद भी आदित्य का नही लगा कोई सुराग दारा नगर वाराणसी का रहने वाला 17 वर्षीय छात्र 22 मई की सुबह से है लापता

Views
कैफ़ी सुल्तान की ख़बर
दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक

(विस्तर)

वाराणसी शहर के दारा नगर के निवासी बसंत कुमार का 17 वर्षीय इकलौता लड़का आदित्य पिछ्ले 22 मई से लापता है। परिजन उसकी तलाश करके थक गए है। पुलिस भी अभी तक उसके गायब होने के बावत कोई जानकारी नही जुटा पाई है। लड़के की गुमशुदगी से परेशान पिता बसंत विक्षिप्त अवस्था मे लड़के की हर रोज तलाश कर रहे है। पर उसका कही अता पता न चलने से पत्नी के साथ गमो के समंदर मे अपनी देहरी पर बैठकर अपलक बच्चे की राह देख रहे है। पिता ने वाराणसी के एसपी से गुहार लगाते हुए बताया कि बच्चे का  घर के किसी सदस्य से कोई विवाद भी नही है। आखिर कैसे और क्यो लापता हो गया। किसी को समझ मे नही आ रहा है।