असिस्टेंट यूपी हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
विस्तार
रामपुर मिलक भाकियू अन्नदाता ने तहसील में प्रदर्शन कर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिकारी रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े किसान तहसील मिलक परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा तहसील प्रशासन शासन की मंशा अनुरूप कार्य नहीं कर रहा क्योंकि पूरे प्रदेश में अतिक्रमणकारियों और भू माफियाओं पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है जबकि मिलक प्रशासन अतिक्रमणकारियों और भू माफियाओं को संरक्षण दे रहा है क्योंकि मंडी समिति के पास से जो नाला निकलता है और पीला खार नदी के पास तक जाता है उस नाले पर दबंगों ने अतिक्रमण करके दुकान मकान आदि बना लिए हैं इस को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिलक और तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से इस नाले को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा रहा है उन्होंने नाले को अतिक्रमण मुक्त कराकर पक्का बनवाने की मांग की