असिस्टेंट यूपी हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
विस्तार
रामपुर भाकियू अन्नदाता ने तहसील मिलक में प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े किसान तहसील मिलक परिसर में एकत्रित हुए और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार मिलक राकेश कुमार सोनी को सौंपा इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और पूरे प्रदेश में भू माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है वही मिलक प्रशासन भू माफियाओं पर मेहरबान है क्योंकि नगर पालिका परिषद मिलक मंडी समिति के पास दबंगों द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया है और भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता निरंतर इसकी शिकायत कर रही है लेकिन आज तक इस नाले को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया जिससे साफ प्रतीत होता है मिलक प्रशासन या तो इन भू माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा है या फिर उनकी मिलीभगत है उन्होंने चेतावनी दी अगर इस नाले को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता मिलक प्रशासन के पुतले की अर्थी पूरे शहर में घुमाई आएगी और उसी नाले के पास दहन करेगी जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार ने कहा नगर पालिका परिषद मिलक मे सफाई कर्मचारी कुछ इलाकों को छोड़कर सफाई नहीं करते नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में अधिकतर गंदगी रहती है अब बरसात का समय नजदीक है ऐसे में संक्रमित बीमारियां फैलने का पूरा अंदेशा है उन्होंने वार्ड नंबर 10 में सफाई कराने की मांग की