(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
हरदोई। हरदोई के टडियावां थाना क्षेत्र में हुए डीफार्मा छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के मामले में मृतक के चचेरे मामा और मामी व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तीन लोग फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव में 27 अप्रैल को गन्ने के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान इसी गांव के रहने वाले सुमित पाल के रूप में हुई थी।मृतक डीफार्मा का छात्र था।इसकी हत्या के मामले में मृतक के पिता रामचंद्र ने कोतवाली देहात इलाके के बरैया पुरवा गांव निवासी नैंसी पाल व अन्य के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।एसपी ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ हरियावां परशुराम सिंह के पर्यवेक्षण में टीम लगाई गई थी और पूरे प्रकरण में जांच चल रही थी।पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद नैंसी पाल व इसके पति पंकज पाल निवासी बरैयापुरवा के साथ पंकज के साले ज्ञानेंद्र पाल निवासी गरेउटा थाना बघौली को गिरफ्तार किया एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि सुमित पाल के 1 साल से अवैध संबंध नैंसी से थे इसी बात को लेकर पंकज ने नैंसी को भरोसे में लिया और फिर उसे मिलने के लिए फोन करके बुलवाया सुमित जब वहां पर पहुंचा तो साजिश के तहत पंकज ने अपने साले ज्ञानेंद्र व चचेरे साले सत्येंद्र व प्रदीप के साथ चचेरे ससुर बटेश्वर निवासी देवरिया थाना बघौली को साथ लेकर सुमित पाल के सर पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई और इसके बाद झंडे को पड़ोस में ही छिपा दिया पुलिस ने नैंसी और पंकज पाल और ज्ञानेंद्र की निशानदेही पर आला कत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है एसपी ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।