क्रेंद्रीय मंत्री माननीय मुख्तार अव्वास नकवी जी व उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री देखें पूरी रिपोर्ट

Views
 शफीक अल्वी जी की रिपोर्ट 
 असिस्टेंट यूपी हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

 विस्तार

अपना दल एस जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिह संधू एवं जिला महासचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारीयो का एक शिष्टमंडल शाहवाद तहसील के ग्राम पटवाई में अमर्त सरोवर के शुभारम्भ के अवसर पर क्रेंद्रीय मंत्री माननीय मुख्तार अव्वास नकवी जी व उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री एवं मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिह जी से मुलाकात की और जन समस्याओं से अवगत कराया और टांडा के नगर अध्यक्ष हाजी वावू ने स्वार तहसील में खनन माफियाओ और स्टोन क्रेशर मालिको के पुलिस प्रशासन से साठगांठ करके किये जा रहे अवैध खनन की शिकायत की।मंत्री जी ने खनन माफियाओ पर कडी कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। शिष्ठमंडल में जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल फौजी, जिला सचिव शैलेश वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ गोस्वामी, मिलक सुरक्षित विधान सभा अध्यक्ष सरदार वलविंदर सिह,आई सेल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अभिषेक पटेल,अल्पसंख्यक मंच के जिला महासचिव अहमद नवी सैफी, नगर अध्यक्ष टांडा हाजी वावू सहाव आदि लोग उपस्थित रहे।