अघोषित विद्युत कटौती बंद कराए विभाग उस्मान अली पासा

Views
शफीक अल्वी जी की रिपोर्ट 
असिस्टेंट यूपी हेड
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


विस्तार



 रामपुर भाकियू अन्नदाता ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े किसान माल गोदाम बिजलीघर परिसर में एकत्रित हुए तथा अघोषित विद्युत कटौती बंद कराने तथा किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद 5 सूत्रीय ज्ञापन अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग को सौंपा इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा पूरे जिले में सभी बिजली घर लगभग 15 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती कर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में तो और भी बुरा हाल है बिजली विभाग जितना जोर विद्युत चेकिंग पर लगा रहा है उतना ही शासनादेश अनुसार विद्युत आपूर्ति पर भी लगाए क्योंकि गर्मी का समय है ऐसे में पूरी पूरी रात विद्युत कटौती करके बिजली विभाग लोगों की नींद हराम कर रहा है जिसको किसी कीमत सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने आगे कहा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस वादे को पूरा नहीं किया गया है उल्टा बिजली विभाग चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है उन्होंने चेतावनी दी अगर बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण बंद नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता चुप नहीं बैठेगी पूरे जिले में बिजली विभाग के पुतले फुके गी प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में मुशाहिद हुसैन इरशाद अली पाशा मोहम्मद जा जाबिर फायज़ा खान उजमा खान मोहम्मद रफी नावेद खान गुड़िया हिना अमरीन शिवा लालाराम गंगवार शिव स्वरूप आदि लोग मौजूद रहे