गन्ने के खेत मे मिला छात्र का शव, गांव में मचा हड़कम्प।

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


हरदोई। हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव में एक डीफार्मा के छात्र का शव गन्ने के खेत मे मिला।युवक की हत्या कर शव फेंका गया था।सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे।एसपी ने बताया कि परिजनों ने चचेरी मामी से प्रेम प्रसंग में हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब इसी गांव के रहने वाले डीफार्मा के छात्र सुनीत पाल 20 पुत्र रामचन्द्र का शव गन्ने के खेत मे मिला।युवक की हत्या कर शव फेंका गया था।शव मिलने की सूचना पर टड़ियावां पुलिस मौके पर पहुंची।घटना से परिजनों के कोहराम मच गया।टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।एसपी ने बताया कि मृतक अपनी चचेरी मामी से मिलने की बात कहकर निकला था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने चचेरी मामी से प्रेम प्रसंग की बात बताई है और आशंका जताई जा रही है कि उसी ने उसकी हत्या कराई है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।