चौकी नसरतपुर अगेहता व गोसाईगंज में बीट भ्रमण करते हुए पुलिस ने महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
 

(विस्तार)


लालगंज,आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य के दिशा निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक देवगांव शशि मौली पांडे के देखरेख में पुलिस ने चौकी नसरतपुर अगेहता व गोसाईगंज में बीट भ्रमण करते हुए महिला सशक्तिकरण आदि को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया 
इस मौके पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से महिलाओं और बालिकाओं को अवगत कराते हुए जागरूक किया गया
चौकी नसरतपुर में पुलिस ने बालिकाओं तथा महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस का सहयोग प्राप्त करें पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है इसी प्रकार अगेहता व गोसाईगंज में भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया इस अवसर पर हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तिवारी अंजली पांडे और शुभी पांडे मौजूद रही।