यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दिनों में ही कर दिया खुलासा...

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


हरदोई।उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 4 दिन पहले रेलवे गंज इलाके में इसरो के जूनियर साइंटिस्ट के घर पर 25 लाख रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने किया है। लूट के आरोप में पुलिस ने जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी की बहन और एक महिला को गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस को इस मामले में कुछ और लोगों की तलाश है जिनके बारे में पुलिस इन्वेस्टिगेशन करने में जुटी हुई है।
4 दिन पहले शहर कोतवाली इलाके के रेलवेगंज के निवासी व इसरो में तैनात जूनियर साइंटिस्ट के घर सनसनीखेज लूट की वारदात हुई थी।इस मामले का आज खुलासा एसपी राजेश द्विवेदी ने किया। पुलिस लाइन सभागार में इस लूट का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में तनु दीक्षित और अमिता गुप्ता नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जिसमें तनु जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी मुस्कान की बहन है।एसपी ने बताया की जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी मुस्कान ने अपने जेवर अपने मायके में दे दिए थे जबकि उसकी ननद की शादी होनी थी।ननद की शादी में उसको जेवर पहनने पड़ते और वह उसके पास थे नही इसके लिए उसने इस पूरे प्लान को बनाया। इस प्लान में उसकी बहन एक पुरुष और एक महिला शामिल थी। पुलिस ने मुस्कान की बहन और उसकी एक महिला मित्र को गिरफ्तार करके लूट में गए सारे जेवर और सामान बरामद कर लिया है।पुलिस इस मामले में मुस्कान से अभी पूछताछ कर रही है जबकि उसका एक पुरुष की पुलिस तलाश कर रही है।