(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
वाराणसी । अस्सी घाट पर ‘द साइकोलॉजिस्ट्स‘ संस्था द्वारा आत्महत्या रोकथाम जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 13 मार्च 2022 को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, अभियान में उपस्थित लोगों के बीच आत्महत्या से जुड़ी सभी ज़रूरी बातें पेश की गईं, जैसा कि रविवार की हर शाम छात्र-छात्राओं अथवा अन्य लोगो के लिए छुट्टी मनाने व सुकून से रहने के लिए होता है, संस्था के जेनरल सेक्रेटरी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने इसी दिन को जागरूकता अभियान के लिए सही समझा और निर्णय लिया कि हर रविवार वह मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम अथवा सही जीवन शैली जीने से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों पर अभियान चलाया करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।
बीते दिन हस्ताक्षर अभियान व आत्महत्या रोकथाम अभियान में लोगो से बताया गया की आत्महत्या के विचार अवसाद, तनाव, चिंता और अन्य कारणों से विचारों से भी उत्पन्न हो सकतें हैं और साथ में मनोवैज्ञानिक प्रश्नावली एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण उपकरणों की सही जानकारी भी दी गई। लोगों ने हस्ताक्षर कर के आत्महत्या से जुड़ी कई बातें पर प्रण लिया और खुद भी अन्य लोगो को जागरूक करने का निश्चय किया। जागरूकता अभियान में समर्थन देने उपाध्यक्ष पायल जायसवाल, अध्यक्ष प्रशांत मणी तिवारी, जय मौर्या,अनामिका मिश्रा, विदिशा राय ,अर्जुन सिंह, हरलीन कौर, इत्यादि उपस्थित हुए।