सोते वक्त भरभरा कर गिरा मकान नीचे दब गए लोग

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


फतेहपुर।फतेहपुर के ललौली थाने के नूरगंज मोहल्ले में कच्चा मकान देर रात भरभरा कर ढह गया हादसे में घर के भीतर सो रही एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है बता दें कि महिला की बेटी की शादी बांदा जनपद में हुई थी जो अपने बच्चों और पति के साथ मां के पास नूरगंज आई हुई थी गर्मी की वजह से कुछ लोग घर के बाहर सो रहे थे तो महिला अपने दामाद के साथ नीचे सो रही थी देर रात कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिरी जिसके नीचे दबने से महिला और उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।