होली को लेकर दो पक्षों में विवाद फिर एसपी सिटी का बड़ा एक्शन।

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में कपड़ा फाड़ होली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिले में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर में हुए इस विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर दो सिपाहियों को भेजा गया वहां पर दो पक्ष आपस में मारपीट और गाली गलौज कर रहे थे मौके पर पहुंचे दो सिपाही संदीप और इंद्रजीत ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष उग्र हो गया और सिपाहियों पर ही हमला बोलते हुए पथराव कर दिया हमले में दोनों सिपाहियों को चोट लगी है सिपाहियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है गांव में लोगों के हमले में एक सिपाही को गंभीर चोट आई है जिले के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि दोनों सिपाहियों का इलाज कराया जा रहा है इस मारपीट के मामले में 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है घटना के बारे में पता चला है कि सलेमपुर गांव निवासी अंगद चौहान शाम को घर के पास स्नान कर रहा था इसी बीच गांव में दूसरे पक्ष के लोग पहुंचकर कपड़े फाड़ने लगे और विवाद हो गया घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।