(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
हरदोई। हरदोई के संडीला कोतवाली इलाके में 4 दिन पहले हुई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है मृतक के चचेरे भाई से अवैध संबंध थे अवैध संबंध से ही बाधक बनने पर किसान के खेत में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी को नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि संडीला कोतवाली इलाके के कलवा गांव में गांव के बाहर खेत में भोला सिंह के आलू के खेत में मुन्ना पुत्र हजारी पाल का शव पड़ा मिला था इस मामले में मृतक की पत्नी निशा की सूचना पर थाना संडीला पर सरोज कुमार पुत्र नारायण ग्राम पलवां समेत चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया था विवेचना के दौरान हत्या के तमाम पहलुओं की गहनता से पुलिस ने जांच की साथ ही मुख वीरों की मदद ली और तमाम अन्य बिंदुओं से भी यह पता चला कि हत्या में नामजद अभियुक्त सरोज के अलावा मृतक की पत्नी निशा की भी संलिप्तता प्रकाश में आई है जैसे ही यह जानकारी सामने आई पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की तो सरोज और निशा कहीं बाहर जाने की फिराक में निकल पड़े मुखबिर के द्वारा यह सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने गदौरा से शिवपुरी रोड पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सरोज ने बताया कि उसका निशा के साथ पिछले 7 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है हत्या के मामले में नामजद सरोज की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी और निशा के कहने पर उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था।