युवा समाजसेवी जियाउल हक ने ट्विटर पर ट्वीट करके पुलिस प्रशासन एवं पशु चिकित्सक के सहयोग से कराया गया जख्मी बछड़े का इलाज।

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


बरदह/आजमगढ़। कल दोपहर 12:00 बजे युवा समाजसेवी जियाउल हक जी ने भ्रमण के दौरान देखा कि एक लावारिस बछड़ा जिसके मुंह पर चोट लगी थी और नाक से खून भी बह रहा था जियाउल हक जी तुरंत उसकी सेवा में जुट गए और उन्होंने तत्काल ट्विटर पर ट्वीट किया ट्वीट के माध्यम से सूचना बरदह थाने पर आई जिसके दौरान बरदह थाना के दो आरक्षी (का० विकास यादव व का० मनोज कुमार गुप्ता) आए और पशु चिकित्सक को बुलाया गया एवं तत्काल ही घायल बछड़े का इलाज चालू कराया गया 
जियाउल हक जी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से घायल लावारिस बछड़े का सेवा कार्य जारी है और आगे भी जारी रहेगा ऐसे पशु जो लावारिस हैं उनकी देखभाल के लिए हम सदैव तत्पर एवं सजग रहते हैं जियाउल हक जी ने तत्काल सेवा देने के लिए पुलिस प्रशासन एवं पशु चिकित्सक का दिल से धन्यवाद किया
इस अवसर पर युवा समाजसेवी जियाउल हक हुआ बरदह थाने के 2 आरक्षी (का० विकास यादव व का० मनोज कुमार गुप्ता) एवं पशु चिकित्सक उपेंद्र उपस्थित रहे।