(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
अलीगढ़। नग्ला मल्हा निवासी एक युवती पिछले 4 वर्षों से अपने पति से अलग रहती है उसी बीच रसलगंज के रहने वाले आरिफ नाम के युवक से उसके प्रेम संबंध हो जाते हैं परिजनों के मुताबिक नाबालिग किशोरी अपनी मां के प्रेम संबंधों का हमेशा विरोध करती थी जो आरोपी आरिफ को नागवार गुजरती थी घटना वाले दिन जब आरोपी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था उसी दौरान नाबालिग किशोरी ने उसका विरोध किया तो मां के प्रेमी ने उसके साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद उसे 3 मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।