(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव निवासी उमेश राम की हीरोहोण्डा मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व दो हजार रुपये सोमवार की रात लगभग नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने नवकागांव-सुघरछपरा लिंक मार्ग स्थित ताल में कट्टे के नोक पर लूट लिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र के साथ रेवती और बैरिया पुलिस पहुंच गयी। पूरी रात दोनो थानों की फोर्स एसएचओ के साथ सीओ भी बदमाशों को तलाशते रहे, किन्तु कोई सुराग नही मिला।
चार लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना बैरिया व रेवती थाना क्षेत्र के बार्डर की है। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रेवती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ रमायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वही बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। गौरतलब है कि 18 फरवरी को भी अचलगढ़ के एक युवक की मोटरसाइकिल बदमाशों ने इसी स्थान पर लूट लिया था, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।