दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
कानपुर/यूपी:अपने रिजल्ट से नाखुश एमबीबीएस के छात्र सोमवार देर शाम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अचानक छात्रों के पहुंचने से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अफसरों के हाथ पैर फूल गए। छात्रों की बड़ी संख्या देख कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश की पर छात्र अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अड़े रहे। दरअसल अपने परिणाम को लेकर छात्रों ने कुछ दिनों पहले भी विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया था। तब सीएसजेएमयू कुलपति प्रो विनय पाठक ने छात्रों को आश्वश्त किया कि वह उनका परिणाम सही से जारी करा देंगे। प्रशासन की ओर से दो दिनों पहले परिणाम जारी भी किया गया। हालांकि उससे छात्र संतुष्ट नही हुए और सोमवार को फिर से यूनिवर्सिटी पहुंचकर धरने पर बैठ गए।