(I.C.B CHIEF)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
वाराणसी।दी साइकोलोजिस्ट संस्था ने इस वर्ष आयोजित अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान ओलिंपियाड की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा विगत वर्ष की तरह भारत, बांग्लादेश व नेपाल में एक साथ 27 मार्च को ऑनलाइन आयोजित होगी। ओलिंपियाड इस वर्ष इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक, तीन स्तर के लिए आयोजित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च तय की गयी है।
बीते वर्ष 2021 के उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के बाद 'द साइकोलोजिस्ट्स' इस वर्ष भी अतंराष्ट्रीय ओलंपियाड आयोजित करने की तैयारी में जुट गए है। वर्ष 2021 देश में पहले मनोविज्ञान ओलंपियाड का आयोजन किया गया था जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। इस सफल प्रयास के वाद इस संगठन ने इस अंतराष्ट्रीय ओलंपियाड को हर वर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया ताकि मनोविज्ञान की शिक्षा का परचम देश-विदेश में लहराया जा सके और छात्रों में आगे बढ़ने की लगन और बढ़ती रहे।