प्रधानाचार्य अर्चना ने पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत।

Views

दूरदर्शन न्यूज 24/7 चेयरमैन मोहम्मद हाशिम कानपुर 

  राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम
 रूरा कानपुर देहात l लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना और  नन्हे-मुन्ने बच्चों तक अपने देश की निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने का कार्य हर अभिभावक को करना ही चाहिए जिससे बच्चे जागरूक होकर सशक्त राष्ट्र की नीव बनेंगे उक्त बात सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने दीक्षित हार्डवेयर स्टोर तिगाई में चित्रकला एवं स्लोगन  विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहीं लिए
      साथ ही प्रधानाचार्य अर्चना ने माइ इपिक माइ पावर, करो मतदान बनाओ पहचान, सास बहू चली बूथ की ओर, लोकदल हम से मतदान करो दम से के नारे लगवाए 
        पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं में  केंद्रीय विद्यालय माती के कक्षा 5 के छात्र उत्कर्ष प्रथम, द्वितीय स्थान पर उक्त विद्यालय के ही पार्थ दीक्षित एवं तृतीय स्थान पर बजरंग नगर रूरा निवासी पार्थ सिंह भदौरिया रहे  चौथा स्थान शिवा ने प्राप्त किया इस अवसर पर पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को अपने माता पिता एवं बुजुर्ग दादी बाबा को मतदान स्थल तक ले जाकर अवश्य मतदान कराना होगा दिव्यांग लोगों के लिए पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था होती है
   इस अवसर पर नीलम सिंह भदौरिया,मानवी यादव, धर्मपाल सिंह यादव,अमित कुमार मिश्रा बृज बिहारी,  महेश कुशवाहा बृज बिहारी दीक्षित शिवम  शान्या शिखा आदि उपस्थित थे