सिटी रिपोर्टर
दूरदर्शन न्यूज़ 24 /7 फतेहपुर।
(विस्तार)
सामाजिक सदभाव संवर्धन के लिए सोमवार को पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। लोगों को गरम गरम खिचड़ी खिलाई गई। वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान, सचिव मेवालाल वर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह, संयोजक सुरेन्द्र सिंह कछवाह, कोषाध्यक्ष रामसिंह यादव ने ऐसे कार्यक्रमों को समय समय पर कराते रहने पर बल दिया। सदभावना कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष आरके पाण्डेय, प्रदेश महासचिव श्रीराम शिवहरे ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया