सुलतानपुर:जनसंघ-भाजपा के सात बार और छह बार कांग्रेस के विधायक रहे।

Views
राजबहादुर ताराचंद
 प्रदेश चेयरमैन
 दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

सुलतानपुर में जनसंघ-भाजपा के सात बार और छह बार कांग्रेस के विधायक रहे

सुलतानपुर | दिनेश दुबे

अयोध्या जनपद की सीमा से 30 किमी की दूरी पर सुलतानपुर विधानसभा मुख्यालय पर सीताकुंड धाम प्रसिद्ध पौराणिक स्थल है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के वन गमन के समय माता सीता ने यहां गोमती नदी में स्नान किया था। यहां कई पौराणिक मंदिर और एक भगवान कुश की आदमकद प्रतिमा है।

सुलतानपुर सीट शहरी इलाके की है। गोमती नदी के किनारे स्थित पर्यावरण पार्क और परिजात वृक्ष शहर की पहचान हैं। 188 सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र कुल वोटरों की संख्या 3,75284 है। इसमें पुरुष वोटर 1,94395 व महिला मत 1,80872 हैं। इसमें थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 17 है। नए सर्वे में 14936 वोटर बढ़े।
सुलतानपुर विधानसभा सीट पर 1952 से 1957 में लगातार कांगे्रस के कुंवर कृष्ण वर्मा विधायक चुने गए। पहली बार उन्होंने किसान मजदूर पार्टी के करुणा शंकर मिश्रा और दूसरी बार प्रजा शोसलिस्ट पार्टी के मकबूल हुसेन खान को हराया था। 1962 में तीसरी बार कांग्रेस के ही अब्दुल शामी चुनाव जीते, उन्होंने जनसंघ के रामप्यारे शुक्ल को पराजित किया था। फिर लगातर तीन बार सीट पर जनसंघ का कब्जा रहा।1969 में जनसंघ के रामप्यारे शुक्ल ने मकबूल हुसेन खान कांग्रेस को पराजित किया। 1974 और 1977 में जनसंघ के डा. जितेन्द्र अग्रवाल चुनाव जीते। बाद कांग्रेस से 1980 और 1985,1989 में मुईद अहमद लगातार विधायक बने, मंत्री भी बनाए गए थे। पहली बार मुईद ने भाजपा के गोकुल प्रसाद पाठक, दूसरी बार एलकेडी के शाहिद अशफाक खान और तीसरी बार डा. जितेन्द्र अग्रवाल को हराया था। 1991 में रामप्यारे शुक्ल भाजपा ने जनता दल के जफर उल्ला को हराया। 1993 में यह सीट समाजपार्टी के खाते में गई। सपा के बरकत अली के भाजपा के रामप्यारे शुक्ल को पराजित किया। 1996 में भाजपा के सूर्यभान सिंह ने सपा के सफदर रजा को पराजित किया।
भाजपा ने फिर 2002 में ओम प्रकाश पांडेय को मैदान में उतारा। पांडेय ने कांग्रेस के मुईद अहमद को पराजित किया। 2007 और 2012 में समाजवादी पार्टी से अनूप सण्डा विधायक रहे। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के सूर्यभान सिंह विधायक हैं, उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मुजीब अहमद को हराया था।

वर्ष विजयी पराजित

1952 कुंवर कृष्ण वर्मा (कांग्रेस) करुणा शंकर मिश्रा (किसान मजदूर पार्टी )

1957 कुंवर कृष्ण वर्मा (कांग्रेस) मकबूल हुसेन खान (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)

1962 अब्दुल शामी(कांग्रेस) राम प्यारे शुक्ल (जनसंघ )

1969 राम प्यारे शुक्ल (जनसंघ ) मकबूल हुसेन खान (कांग्रेस )

1974 डा. जितेन्द्र अग्रवाल (जनसंघ) मोहम्मद अमीन (कांग्रेस )

1977 डा. जितेन्द्र अग्रवाल (जनसंघ ) मोहम्मद अमीन (कांग्रेस )

1980 मुईद अहमद (कांग्रेस ) गोकुल प्रसाद पाठक (भाजपा )
1985 मुईद अहमद (कांग्रेस ) शाहिद अशफाक अहमद खान (एलकेडी)

1989 मुईद अहमद (कांग्रेस ) डा. जितेन्द्र अग्रवाल (भाजपा )

1991 राम प्यारे शुक्ल (भाजपा) जफर उल्ला (जनता दल)

1993 बरकत अली (सपा ) राम प्यारे शुक्ला ( भाजपा )

1996 सूर्यभान सिंह (भाजपा ) सफदर रजा ( सपा )

2002 ओम प्रकाश पाण्डेय (भाजपा) मुईद अहमद (कांग्रेस )

2007 अनूप सण्डा (सपा ) ओम प्रकाश पाण्डेय (भाजपा )

2012 अनूप सण्डा (सपा ) मोहम्मद ताहिर (बसपा )

2017 सूर्यभान सिंह (भाजपा) मुजीब अहमद ( बसपा)