आचार संहिता लागू होते गोरखनाथ थाना क्षेत्र से उतरवाई गयी पोस्टर और होडिंग

Views एसडीएम ,सीओ गोरखनाथ थाना प्रभारी गोरखनाथ ने नगर निगम के साथ राजनैतिक दलों के होडिंग बैनर उतरवाया
मोनाजिर हसन की रिपोर्ट दुरदर्शन न्यूज़ 24/7 ब्यारो चीफ गोरखपुर

गोरखपुर/चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है आज गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सड़को और ओवर ब्रिज पर लगें राजनैतिक दलों के पोस्टर होडिंग को उतरवाया गया होडिंग और पोस्टर उतरवाने के लिए एसडीएम के साथ नगर निगम की टीम सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह और थाना प्रभारी गोरखनाथ मनोज सिंह मौके पर मौजूद रह कर धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ रोड होते हुए दस नम्बर बोरिंग तक सारी होडिंग पोस्टर को पोलो से उतरवाया गया गोरखनाथ थाना क्षेत्र में पोलों पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए होडिंग को कर्मचारियों द्वारा उतरवाने का कार्य किया अब किसी भी पार्टी द्वारा किसी भी स्थान पर होडिंग या बैनर नहीं लगवा सकती है अब प्रशासन सिर्फ चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यों को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने का कार्य करेगा। प्रदेश में 7 चरणों में मतदान भिन्न-भिन्न तारीख में सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा गोरखपुर जनपद में 3 मार्च को छठवे चरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा जिसका मतगणना प्रदेश के सभी जनपदों का जनपद के मुख्यालयों पर 10 मार्च को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा।