ऑनलाइन होगा 'अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान ओलंपियाड 2022'

Views
ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B Chief) 
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)


वाराणसी। दी साइकोलोजिस्ट संस्था द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय मनोविज्ञान ओलंपियाड इस वर्ष ऑनलाइन कराया जाएगा। संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाइन बैठक में मंगलवार को संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री प्रशान्त मणि तिवारी ने विश्व में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष मनोविज्ञान ओलंपियाड को ऑनलाइन कराये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित ओलंपियाड के सह संयोजक उत्कर्ष श्रीवास्तव व परीक्षा नियंता पायल जयसवाल ने निर्णय की प्रशंसा की और मनोविज्ञान की अन्य संस्थाओं से छात्र हित में सहयोग की गुजारिश की।
बैठक में नेपाल के ओलंपियाड संयोजक डॉ. नरेन्द्र सिंह थगुना व बांग्लादेश के ओलंपियाड संयोजक डॉ. तंजीर अहमद तुषार ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मनोविज्ञान छात्र- छात्राओं के हित में बताया। बैठक में संस्था के असित मौर्या राघवेंद्र दुबे नीरज मिश्रा दीपक कुमार व विवेक त्रिपाठी इत्यादि मौजूद रहे। विगत वर्ष यह परीक्षा भारत, नेपाल व बांग्लादेश में संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान ओलंपियाड 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 15 फरवरी तक स्वीकार किये जायेंगे।