महिला शिक्षक संघ ने बीएसएस से की अनौपचारिक मुलाकात।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/ महिला शिक्षक संघ की  तमाम पदाधिकारी संघ की जिला अध्यक्ष सोनी केसरवानी के नेतृत्व में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनौपचारिक मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंची हैं और उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया है बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलते हुए महिला शिक्षक संघ ने शिक्षण कार्य में आने वाले तमाम बातों पर चर्चा कर उसके निस्तारण की मांग की है इस मौके पर महिला शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार करने का सुझाव दिया है मुलाकात के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि तारा उपाध्यक्ष संगीता देवी उपाध्यक्ष गीता देवी महामंत्री रजनी केसरवानी कोषाध्यक्ष मुन्नी देवी मीडिया प्रभारी शालनी तोमर सहित महिला शिक्षक संघ की तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रही।