सिटी रिपोर्टर
दूरदर्शन न्यूज़ 24 /7 फतेहपुर।
थारियांव बिजली उपकेंद्र के कस्बा अशोथर रोड फीडर की आपूर्ति क्षतिग्रस्त पोल के सहारे चल रही है जिससे हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि यदि अचानक पोल टूटा तो हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से राहगीरों पर मुसीबत खड़ी हो सकती है लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है थरियांव कस्बा के आसोथर रोड पर ही स्थित सीमेंटेड बिजली पोल से कस्बा व करनपुर गांव समेत करीब एक सैकड़ा घरों में आपूर्ति हो रही है पिछले एक माह से पोल नीचे से टूट गया है सिर्फ सरिया के सारे टिका है ग्रामीणों इंद्रजीत लोधी कुंवर सिंह नवीन दीक्षित बबलू मोदनवाल शिव बरन सिंह आदि का कहना था कि अनहोनी की आशंका पर विभागीय अधिकारियों से नया पोल लगवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है अवर अभियंता जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बिजली पोल के टूटने की जानकारी नहीं है फिर भी स्थलीय जायजा लिया जाएगा ।