डालसा के तत्वाधान में असंगठित मजदूरों को खाद्य सामग्री वितरण एवं विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान:सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे

Views
दूरदर्शन न्यूज 24/7
ब्यूरो चीफ फरीदाबाद से हृदयेश कुमार की रिपोर्ट

विस्तार 

 माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं बना हुआ खाना तथा विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।

सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि COVID की आगामी तीसरी लहर से बचाव के लिए वृद्धाश्रम, एनआईटी, में वरिष्ठ नागरिकों को फेश मास्क वितरित करने के साथ-साथ शुक्रवार को जागरूकता शिविर के अलावा COVID-19 पर आधारित प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में राजेश त्यागी एसोसिएट्स के सहयोग से देवी लाल वृद्धाश्रम, एनआईटी में लोगों को 50 किलो आटा, 20 किलो चावल, 10 किलो चाय पत्ती, और 40 पाउच (1 लीटर प्रत्येक) वनस्पति तेल से युक्त सूखा राशन अर्थात खाद्य सामग्री वितरण की गई।

माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम ने यह भी बताया कि असंगठित मजदूरों को भोजन का वितरण डीएलएसए द्वारा सामाजिक न्याय अधिकार समिति के सहयोग से कौचौरी और सब्जी का वितरण लेबर चौक, बड़कल फ्लाईओवर के पास, सेक्टर 19 में असंगठित मजदूरों को किया गया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के तत्वाधान में पैनल अधिवक्ताओं ने कर्तव्यों के बारे में सेक्टर 12 और 15 में सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से 365 लोग लाभान्वित हुए जहां पर पैनल अधिवक्ता रामवीर तंवर रविंद्र गुप्ता संगीता शर्मा, अनिल गुप्ता लखीराम शामिल थे।