दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।
कौशांबी /सांसद भाजपा राष्ट्रीय मंत्री माननीय विनोद सोनकर जी के अथक प्रयास आखिर रंग लाई।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनपद को दी सौगात अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक स्टेडियम, इंडो स्टेडियम।सांसद माननीय श्री विनोद सोनकर जी के द्वारा आयोजित चल रहे सांसद ट्रॉफी कार्यक्रम का आज जनपद कौशांबी में सांसद पर आशीष समापन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर जी का आगमन मंझनपुर पुलिस लाइन मुख्यालय के सामने खेल स्टेडियम में हुआ मुख्य अतिथि जी का भव्य स्वागत किया गया मुख्य अतिथि जी ने खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया इस बीच भाजपा के जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, मा.विधायक संजय गुप्ता,मा .विधायक शीतला प्रसाद, मा. विधायक लाल बहादुर, जिला अधिकारी सुजीत कुमार ,पुलिस अधीक्षक राधेश्याम वर्मा ,जीतेंद्र सोनकर, संतोष सोनकर आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।