पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह पटेल बने परमाणु ऊर्जा मंत्रालय में स्वतंत्र निदेशक।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री और वाराणसी के जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिलेगा इन्हें शुक्रवार को परमाणु ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मनोनीत किया गया है यह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है
संतोष सिंह पटेल के मनोनयन की जानकारी जैसे ही जिले के भाजपाइयों एवं उनके समर्थकों में हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई संतोष सिंह पटेल के इस मनोनयन से गदगद है। संतोष सिंह पटेल को फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं संतोष सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भाजपा नेता रामानंद पाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल, संदीप गुप्ता, सुनील पाल, विपिन पाल, अशोक चौधरी, विनय सिंह आदि शामिल हैं।