दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।
कौशाम्बी/जनपद के थाना सराय अकिल के जिम्मेदारों की गैरजिम्मेदारी देखने को मिली यदि कोई अनजान ब्यक्ति गलती करे तो क्षमा योग होता है और उसी गलती को जिम्मेदार ब्यक्ति करे तो उसे आप क्या कहेंगे।
जनता को जागरूक करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का पोस्टर बनाया गया था जिसे जिले के हर कोतवाली में जनता को जागरुक करने हेतु लगवाया गया था।लेकिन सरायअकिल के जिम्मेदार उसी पोस्टर को जमीन में रखकर डेस्क ढकने का कार्य कर रही है।बैनर में साफ दिख रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी का बैनर फटा हुआ है,और बगल में झाड़ू रखा हुआ है।क्या यही सम्मान है सराय अकिल पुलिस की नजर में माननीय मुख्यमंत्री जी का।आखिर क्या संदेश जाता होगा आम पब्लिक को जब वह मुख्यमंत्री के पोस्टर को इस कदर देखता होगा। इसी क्रम में भगवान पुर चौकी के जिम्मेदारों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाने से दूर रहना चाहते हैं। इस तरह से चलता रहा तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा।