निरामय बीमा योजना का लाभ हर पात्र दिव्यांग को दें - कलेक्टर

Views दिव्यांगों को किराये में 50 प्रतिशत छूट के पोस्टर सभी बसों में लगवाएं - कलेक्टर
कैफी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक 

(विस्तार)


रीवा जनपद पंचायत गंगेव में पंचायत निर्वाचन के कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। मतदान 28 जनवरी को होगा। जनपद पंचायत गंगेव में जनपद के 19 वार्डों में जनपद सदस्य पद के लिए कुल 110 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर तथा एसडीएम मनगवां केपी पाण्डेय ने बताया कि जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में एक, वार्ड क्रमांक 4 में एक, वार्ड क्रमांक 5 में 6, वार्ड क्रमांक 6 में 3, वार्ड क्रमांक 7 में शून्य, वार्ड क्रमांक 8 में 7, वार्ड क्रमांक 9 में 6, वार्ड क्रमांक 11 में 9 तथा वार्ड क्रमांक 12 में 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 13 में 6, वार्ड क्रमांक 14 में 5, वार्ड क्रमांक 16 में 6, वार्ड क्रमांक 17 में 8, वार्ड क्रमांक 18 में 8, वार्ड क्रमांक 19 में 6 तथा वार्ड क्रमांक 21 में 6, वार्ड क्रमांक 22 में 9, वार्ड क्रमांक 23 में 5 तथा वार्ड क्रमांक 25 में 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शेष वार्डों में निर्वाचन की प्रक्रिया स्थगित रखी गई है। गंगेव में सरपंच पद के लिए 471 तथा पंच पद के लिए 823 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।क्रमांक-242-4243-तिवारी भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले को अब मिलेगी दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
सभी नर्सिंग होम तथा अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें - कलेक्टर रीवा पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि समिति के सदस्य नर्सिंग होम तथा अस्पतालों का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप नर्सिंग होम तथा सोनोग्राफी सेंटरों में व्यवस्थाएं न होने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। जिले की सीमा पर स्थित कस्बे चाकघाट से कुछ आगे उत्तरप्रदेश राज्य की सीमा में कुछ सोनोग्राफी सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें निरीक्षण की अनुमति के लिए प्रयागराज प्रशासन से संपर्क करें। भ्रूण लिंग परीक्षण की गुप्त रूप से सूचना देने वाले के लिए एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान मुखबिर पुरस्कार योजना में किया गया था। अब इस राशि को बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया है। इसमें भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम तथा पहचान गुप्त रखा जाता है। प्रकरण का चालान कोर्ट में प्रस्तुत करने पर मुखबिर को एक लाख 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिसमें मुखबिर को 50 हजार रुपए, जिला नोडल अधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी समिति को 25 हजार रुपए तथा अभियोजन अधिकारी को 25 हजार रुपए की राशि दी जाती है। प्रोत्साहन राशि के रूप में 75 हजार रुपए न्यायालय में अपराध सिद्ध होने पर दिया जाता है। किसी व्यक्ति द्वारा Ïस्टग ऑपरेशन के माध्यम से भी भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला उजागर करने पर उसे दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लगातार प्रयासों तथा लोगों को जागरूक करने के कारण जिले के लिंगानुपात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान में रीवा जिले का लिंगानुपात 954 प्रति हजार हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इस संबंध में पूरा विवरण उपलब्ध कराकर जनसंपर्क विभाग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई का अनुरोध समिति की ओर से करें। भ्रूण लिंग परीक्षण कानूनन अपराध होने के साथ-साथ जघन्य सामाजिक अपराध है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि एक्ट के प्रावधानों तथा मुखबिर प्रोत्साहन योजना का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की कुशलता से पैरवी करें जिससे दोषियों को सजा मिल सके। बैठक में भ्रूण लिंग परीक्षण के दोषियों की सजा तीन साल से बढ़ाकर 10 साल करने संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर को प्रेषित करने को मंजूरी दी गई। 
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने सोनोग्राफी सेंटरों तथा आईव्हीएफ केन्द्रों में सोनोग्राफी मशीनों की अनुमति के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में सोनोग्राफी केन्द्रों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने तथा पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट से संबंधित सूचना बोर्ड प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास आशीष द्विवेदी, नोडल अधिकारी डॉ. मिश्रा, जिला अभियोजन अधिकारी, डॉ. मुकेश येंगल तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। 
क्रमांक-243-4244-तिवारी-फोटो क्रमांक 02 संलग्न है।  
विकासखण्ड रीवा में जनपद सदस्य के लिए 128 तथा
सरपंच के लिए 472 नामांकन पत्र दाखिल रीवा विकासखण्ड में पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में चुनाव होगा। इसके लिए मतदान 28 जनवरी को कराया जाएगा। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत रीवा ने बताया कि विकासखण्ड रीवा में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक कुल 128 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 53 पुरूष तथा 75 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड रीवा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 472 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों मंर 232 पुरूष तथा 240 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंच पद के लिए 878 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 529 पुरूष तथा 349 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।              
क्रमांक-244-4245-तिवारी 
पंचायत चुनाव के लिए ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन संपन्न रीवा जिले में तीन चरणों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। प्रथम चरण में विकासखण्ड मऊगंज, हनुमना तथा नईगढ़ी में 6 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद सदस्य पदों के लिए ईव्हीएम से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी की निगरानी में रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही संपन्न की गई प्रथम चरण के लिए विकासखण्ड मऊगंज की 82 ग्राम पंचायतों के 233 मतदान केन्द्रों के लिए 233 कंट्रोल यूनिट तथा 413 बैलेट यूनिट का रेण्डमाइजेशन किया गया। इसके साथ न्यूनतम रिजर्व के रूप में 95 कंट्रोल यूनिट तथा 172 बैलेट यूनिट भी रेण्डमाइज की गर्इं। विकासखण्ड हनुमना के 98 ग्राम पंचायतों के 301 मतदान केन्द्रों के लिए 301 कंट्रोल यूनिट एवं 775 बैलेट यूनिट तथा रिजर्व के रूप में 113 कंट्रोल यूनिट एवं 297 बैलेट यूनिट रेण्डमाइज की गर्इं। विकासखण्ड नईगढ़ी के लिए 76 ग्राम पंचायतों के 206 मतदान केन्द्रों के लिए 206 कंट्रोल यूनिट, 363 बैलेट यूनिट सहित रिजर्व के रूप में 89 कंट्रोल यूनिट एवं 157 बैलेट यूनिट रेण्डमाइज की गर्इं। रेण्डमाइजेशन में कुल 740 मतदान केन्द्रों के लिए 740 कंट्रोल यूनिट, 1551 बैलेट यूनिट रेण्डमाइज की गर्इं। रिजर्व ईव्हीएम के रूप में 293 कंट्रोल यूनिट एवं 626 बैलेट यूनिट का भी रेण्डमाइजेशन किया गया। नोडल अधिकारी ईव्हीएम पंकजराव गोरखेड़े तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल ने रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके झा, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे, डॉ. सुमेश डाकवाले, फैजमोइन सिद्दीकी उपस्थित रहे। 
क्रमांक-245-4246-तिवारी-फोटो क्रमांक 03 संलग्न है जनपद पंचायत हनुमना में जनपद सदस्य पद के लिए 156 नामांकन पत्र दाखिल रीवा जनपद पंचायत हनुमना में पंचायत निर्वाचन के कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में मतदान कराया जाएगा। मतदान 6 जनवरी को होगा। जनपद पंचायत हनुमना में जनपद के 19 वार्डों में जनपद सदस्य पद के लिए कुल 156 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर तथा एसडीएम एके सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में 8, वार्ड क्रमांक 2 में 7, वार्ड क्रमांक 6 में 8, वार्ड क्रमांक 8 में 6, वार्ड क्रमांक 9 में 5, वार्ड क्रमांक 10 में 9, वार्ड क्रमांक 11 में 9, वार्ड क्रमांक 12 में 7 तथा वार्ड क्रमांक 13 में 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 14 में 10, वार्ड क्रमांक 15 में 7, वार्ड क्रमांक 16 में 7, वार्ड क्रमांक 17 में 11, वार्ड क्रमांक 18 में 7, वार्ड क्रमांक 20 में 16 तथा वार्ड क्रमांक 22 में 7, वार्ड क्रमांक 23 में 7, वार्ड क्रमांक 24 में 13 तथा वार्ड क्रमांक 25 में 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शेष वार्डों में निर्वाचन की प्रक्रिया स्थगित रखी गई है। हनुमना में सरपंच पद के लिए 591 तथा पंच पद के लिए 1125 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 
क्रमांक-246-4247-तिवारी खनि रियायत संबंधी बैठक 29 दिसम्बर को रीव वन सीमा से 250 मीटर की परिधि में आने वाली भूमियों में खनि रियायत संबंधी प्रस्तावों पर विचार करने के लिए बैठक 29 दिसम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर अनिल सुचारी करेंगे। बैठक कमिश्नर कार्यालय सभागार में दोपहर 12 बजे आरंभ होगी। सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। 
क्रमांक-247-4248-तिवारी 
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 193 नामांकन पत्र दाखिल रीवा जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम तथा दूसरे चरण की नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 दिसम्बर को पूरी हो गई। प्रथम तथा दूसरे चरण में शामिल जिला पंचायत के 21 वार्डों में से 16 वार्डों में कुल 193 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शेष 5 वार्डों में न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित रखी गई है। दाखिल नामांकन पत्रों में से 94 पुरूष तथा 99 महिला उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके झा ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 में 16, वार्ड क्रमांक 11 में 16, वार्ड क्रमांक 13 में 12, वार्ड क्रमांक 14 में 10, वार्ड क्रमांक 15 में 12, वार्ड क्रमांक 16 में 9, वार्ड क्रमांक 17 में 6, वार्ड क्रमांक 24 में 9 तथा वार्ड क्रमांक 25 में 11, वार्ड क्रमांक 26 में 10, वार्ड क्रमांक 27 में 8, वार्ड क्रमांक 28 में 7, वार्ड क्रमांक 29 में 17, वार्ड क्रमांक 30 में 23, वार्ड क्रमांक 31 में 8, वार्ड क्रमांक 32 में 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 
क्रमांक-248-4249-तिवारी आज भी जारी रहेगा चुनाव का प्रशिक्षण रीवा पंचायत चुनाव के प्रथम तथा दूसरे चरण के लिए पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी क्रमांक एक को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से शेष बचे हुए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 22 दिसम्बर को दो सत्रों में आयोजित किया गया है। प्रथम सत्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने संबंधित पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 
क्रमांक-249-4250-तिवारी चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी कार्यशाला संपन्न रीवा चिकित्सालयों से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट को नियमानुसार प्रबंधन करने के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया। क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा श्यामशाह चिकित्सालय के चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. अशोक तिवारी, प्रभारी जैव चिकित्सा अपशिष्ट, द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रहण, परिवहन, उपचार एवं निपटान हेतु नियमानुसार प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का अनुचित प्रबंधन हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हुये गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने वेस्ट के विभक्तीकरण हेतु चार तरह के कलर कोडेड पीला, लाल, नीला एवं सफेद बिन रखने पर जोर दिया।कार्यशाला में मेडिकल कालेज के डीन, डॉ. मनोज इंदुरकर, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसडी गर्ग, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, सर्जरी विभाग के डॉ. अभिलाष सिंह सहित पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। 
क्रमांक-250-4251-शुक्ल रोजगार मेले में 876 युवाओं का हुआ चयन शासन के जाव फेयर योजनान्तर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत नगरीय क्षेत्र के बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में 876 युवाओं का चयन हुआ। रोजगार मेले में 1804 आवेदकों का पंजीयन किया गया।उप संचालक रोजगार अनिल दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय, यशस्वी ग्रुप एवं आईटीआई रीवा के संयुक्त तत्वाधान में आईटीआई (पुरूष) परिसर में आयोजित रोजगार मेले में मारूति सुजुकी गुडगांव, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स लिमिटेड पथरेडी राजस्थान, कैलीबर एचआर भोपाल, आईआईएफएल भोपाल, इंडिया मार्ट, गुड वर्कर रीवा, यशस्वी ग्रुप रीवा, श्री राम फायनेंस रीवा व एचडीएफसी लाइफ रीवा की कंपनियों ने भाग लिया जिनमें 1804 आवेदकों का पंजीयन किया जाकर 876 युवाओं का चयन किया गया।क्रमांक-251-4252-शुक्ल एकल खिड़की के माध्यम से ऑटो के परमिट व फिटनेस जारी हो रहे हैं अवकाश दिवस में भी संचालित होगी एकल खिड़की व्यवस्था रीवा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार नियम विरूद्ध संचालित हो रहे ऑटो की चेकिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में ऑटो को परमिट देने हेतु एकल खिड़की स्थापित की गई है जहां आवेदक ऑनलाइन आवेदन के साथ फीस एवं दस्तावेज जमा कर एक दिन में परमिट प्राप्त कर रहे हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अब तक एकल खिड़की के माध्यम से आटो के 852 परमिट एवं 670 फिटनेस जारी किए जा चुके हैं। एकल खिड़की व्यवस्था अवकाश के दिनों में भी शनिवार एवं रविवार को संचालित होगी। 
क्रमांक-252-4253-शुक्ल कलेक्टर ने किया अक्षय ऊर्जा प्रदर्शनी का शुभारंभ मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अक्षय ऊर्जा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने किया। प्रदर्शनी का आयोजन ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा सहित अक्षय ऊर्जा के अन्य रुाोत पर्यावरण के अनुकूल तथा किफायती हैं। हमें परपंरागत ऊर्जा रुाोतों के स्थान पर जहाँ तक संभव हो सौर ऊर्जा तथा अन्य अक्षय ऊर्जा से संचालित उपकरणों का उपयोग करना चाहिए। सौर ऊर्जा भविष्य का ऊर्जा रुाोत है। जिले में बदवार में 750 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र संचालित है। जिससे लगातार बिजली उत्पादन हो रहा है। इसकी बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है।कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने अक्षय ऊर्जा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में दिखाए गए सौर चालित यंत्रों की जानकारी प्राप्त की। जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी यूएस अरोरा ने प्रदर्शनी में विशेष तौर पर प्रदर्शित सौर चलित ऑफग्रिड एवं ऑनग्रिड संयंत्र, सौरपथ प्रकाश संयंत्र, सोलर लैंप, सोलर टार्च, सोलर झटका मशीन, सोलर वाटर हीटर तथा सोलर टेबल लैंप की जानकारी दी। प्रदर्शनी में लोगों के कौतूहल का केन्द्र बने चलित सोलर फब्बारा तथा सोलर गार्डेन लाइट के संबंध में भी अक्षय ऊर्जा अधिकारी ने जानकारी दी। प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में आम लोगों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी के आयोजन में सोलर ऊर्जा शॉप के संचालक शुभम सिंह का विशेष योगदान रहा। 
क्रमांक-253-4254-तिवारी-फोटो क्रमांक 04 संलग्न है विकासखण्ड मऊगंज में जनपद सदस्य के लिए 126 तथा
सरपंच के लिए 446 नामांकन पत्र दाखिल रीवा मऊगंज विकासखण्ड में पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में चुनाव होगा। इसके लिए मतदान 6 जनवरी को कराया जाएगा। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड मऊगंज में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक कुल 126 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 61 पुरूष तथा 65 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड मऊगंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 446 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में 224 पुरूष तथा 222 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंच पद के लिए 808 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 431 पुरूष तथा 377 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।              
क्रमांक-254-4255-तिवारी विकासखण्ड नईगढ़ी में जनपद सदस्य के लिए 136 तथा
सरपंच के लिए 421 नामांकन पत्र दाखिल रीवा नईगढ़ी विकासखण्ड में पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में चुनाव होगा। इसके लिए मतदान 6 जनवरी को कराया जाएगा। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड नईगढ़ी में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक कुल 136 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 57 पुरूष तथा 79 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड नईगढ़ी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 421 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में 202 पुरूष तथा 219 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंच पद के लिए 864 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 447 पुरूष तथा 417 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।              
क्रमांक-255-4256-तिवारी विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में जनपद सदस्य के लिए 150 तथा सरपंच के लिए 525 नामांकन पत्र दाखिल रीवा रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में चुनाव होगा। इसके लिए मतदान 28 जनवरी को कराया जाएगा। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक कुल 150 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 66 पुरूष तथा 84 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 525 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में 237 पुरूष तथा 288 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंच पद के लिए 1024 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 584 पुरूष तथा 440 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। क्रमांक-256-4257-तिवारी रीवा पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के लिए विकासखण्ड हनुमना, मऊगंज एवं नईगढ़ी को 22 दिसम्बर को ईव्हीएम प्रदान की जाएंगी। इसके लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रीवा में बनाया गया स्ट्रांग रूम 22 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे खोला जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैयाराजा टी ने जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्ट्रांग रूम खुलने के समय उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
क्रमांक-257-4258-शुक्ल