थाना कोखराज के अन्तर्गत दबंगों द्वारा जबरन कराया जा रहा अवैध निर्माण कार्य।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/थाना कोखराज के अन्तर्गत ग्राम सभा जमाल मऊ में  राम प्रवेश के पैतृक मकान का बटवारा 30 वर्ष पहले हो चुका है। जिसमें राम प्रवेश के भाई की मृत्यु हो गई है। जिसमें प्रार्थी के भाई के लड़के राधेश्याम व ऊधौश्याम ने प्रार्थी के मकान पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं। जिसकी जानकारी थाना कोखराज को दी गई है। लेकिन निर्माण कार्य रूकने का नाम नहीं ले रहा।जो कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी प्रति पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को भी दी गई है। फिर भी विपक्षी मानने को तैयार नहीं है। जिसमें जान माल का खतरा भी बढ़ सकता है। क्यों कि विपक्षियों के द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस के द्वारा निर्माण कार्य रोकने को कहा गया है। लेकिन विपक्षियों ने आज सुबह से निमार्ण कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें कोखराज पुलिस निर्माण कार्य रोकने में नाकाम और तो और कोखराज एस एच ओ का मोबाइल बंद आ रहा है।अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा।